UPSC CSE 2023 Toppers: यूपीएससी सीएसई 2023 में टॉप 10 में से 5 लड़कियों ने बनायीं जगह देखिये पूरी डिटेल्स के साथ

Mitul Savaliya

UPSC CSE 2023 Toppers List: संघ लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2023 का परिणाम जारी हो चुका है। मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को यूपीएससी रिजल्ट 2023 जारी किया गया है। इस परीक्षा में UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 में आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल किया है। UPSC CSE 2023 में दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान का नाम है। देश ही नहीं, दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की सूची में शामिल है यूपीएससी आईएएस में टॉप रैंक पर होने वाले छात्रों की सूची इस खबर में आगे बताया गया है।

UPSC CSE 2023 Toppers List

UPSC CSE 2023 Toppers परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2023 के फाइनल रिजल्ट परिणाम को घोषित कर दिया। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने बाजी मारी और अपने नाम का सबसे पहले परचम लहराया। जारी किए गए यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा के अंतिम परिणाम में टॉप 10 की सूचि में पांच लड़कियां शामिल है। नीचे आप टॉप 20 टॉपर्स की लिस्ट देख सकते है।

UPSC CSE 2023 Toppers

UPSC CSE 2023 Toppers: 1016 की सिफारिश

UPSC CSE 2023 Toppers परिणाम में नियुक्ति के लिए कुल 1016 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। यानी जो UPSC CSE की List आई है, उसमें कुल 1016 उमेदवार ने क्वालिफाई किया है। इनमें कैटेगरी वाइज संख्या इस प्रकार है-
EWS- 115
एसटी उम्मीदवारों की संख्या- 86
जेनरल कैटेगरी में यूपीएससी पास करने वाले- 347
यूपीएससी एससी कैंडिडेट्स- 165
यूपीएससी ओबीसी उम्मीदवारों की संख्या- 303
इसके अलावा UPSC CSE परिणाम 2023 रिजर्व सूची में कुल 240 उम्मीदवारों के नाम है।
355 उम्मीदवारों के नाम अनंतिम सूची में रखे गए है।

UPSC CSE 2023 Toppers

यूपीएससी पास करने वालों को कितने नंबर मिले, इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड की जाएगी।

UPSC CSE 2023 Toppers: IAS, IPS की कितनी वैकेंसी

2023 में आयोजित होने वाली यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और देश की अन्य टॉप क्लास सर्विसेस में कितने पदों पर नियुक्ति होने वाली हैहै इसकी लिस्ट निचे देख सकते हो।

यूपीएससी सर्विस का नामकुल वैकेंसी
आईएएस180
आईपीएस200
आईएफएस37
सेंट्रल सर्विसेस ग्रुप ए613
ग्रुप बी सर्विसेस113

कुल वैकेंसी की संख्या: 1143

UPSC CSE 2022 Toppers

पिछले साल यूपीएससी सीएसई 2022 के फाइनल रिजल्ट में इशिता टीनएजर (रोल नंबर 5809986) ने पहला स्थान हासिल किया था। टॉप-10 में उनके अलावा गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद भट, अनिरुद्ध यादव, कनिका गोयल और राहुल श्रीवास्तव ने जगह बनाई थी।

UPSC CSE Toppers List of All India Rank 1 recipients (2000-2022)

वर्षनामराज्य
2022इशिता किशोरउत्तर प्रदेश
2021श्रुति शर्माउत्तर प्रदेश
2020शुभम कुमारबिहार
2019प्रदीप सिंहहरियाणा
2018कनिष्का कटारियाराजस्थान
2017अनुदीप दुरीशेट्टीतेलंगाना
2016नंदिनीकर्नाटक
2015टीना डाबीदिल्ली
2014इरा सिंघलदिल्ली
2013गौरव अग्रवालराजस्थान
2012हरिता बी कुमारकेरल
2011शीना अग्रवालहरियाणा
2010एस दिव्यदर्शिनीतमिल नाडु
2009शाह फैसलजम्मू एवं कश्मीर
2008शुभ्रा सक्सेनाउत्तर प्रदेश
2007अडापा कार्तिकआंध्र प्रदेश
2006मुत्याला राजूआंध्र प्रदेश
2005मोना प्रुथीहरियाणा
2004एस नागराजनतमिल नाडु
2003रूपा मिश्राओड़िशा
2002अंकुर गर्गपंजाब
2001आलोक रंजन झाबिहार
2000विजयलक्ष्मी बिदरीकर्नाटक

अगर आपको भी यह पसंद है तो एजुकेशन से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें।

Read More

Best IAS Officer Ansar Ahmed Sheikh, Ishita Kishore Biography : दो ऐसे नाम जिनकी कहानी सुनके रह जायेंगे दंग, जानिए आईएएस ऑफिसर बनने की सफलता की कहानी

FAQs

UPSC CSE 2023 परिणाम में नियुक्ति के लिए कुल कितने उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है?

UPSC CSE 2023 परिणाम में नियुक्ति के लिए कुल 1016 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।

UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 में किसने हासिल किया है?

UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 में आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल किया है।

UPSC CSE Result 2023 कब जारी किया गया है?

UPSC CSE Result 2023 16 अप्रैल,2024 को जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a comment